![]()
दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र में दरभंगा एम्स निर्माण स्थल से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर बुधवार को जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। घटना में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी के रहने वाले रामविलास भगत के 40 साल के बेटे विजय कुमार भगत के गले के पास गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई, इसके बाद गोलीबारी हुई। घटना के संबंध में हनुमाननगर गांव निवासी नरसारा पंचायत के मुखिया रामजी राम ने बिशनपुर थाना में आवेदन देकर कई लोगों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार उन्होंने 6 अक्टूबर 2025 को मौजा ताल पूपरी में खाता संख्या-5, नया खाता संख्या-67 तथा खेसरा संख्या-66, नया खेसरा संख्या-167 में 9 कट्ठा साढ़े 8 धूर जमीन देव कुमार चौधरी से खरीदी थी। उनका दावा है कि खरीद के बाद से जमीन पर उनका दखल-कब्जा है। घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें… एक पक्ष के अनुसार जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद जानकारी के अनुसार पंचोभ निवासी देव कुमार चौधरी ने अपने हिस्से की करीब 9 कट्ठा साढ़े 8 धूर जमीन अलग-अलग लोगों को बेची थी। इसमें नरसरा पंचायत के वर्तमान मुखिया रामजी राम और हनुमाननगर निवासी राजीव कुमार झा को डेढ़-डेढ़ कट्ठा तथा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी ललित कुमार झा को शेष जमीन बेचे जाने की बात सामने आई है। दूसरी ओर, जमीन से जुड़े दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा उसी भूमि को अन्य लोगों के हाथों बेचने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी दोहरी बिक्री और कब्जे को विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में जमीन के दस्तावेज, दोनों पक्षों के दावों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान की जांच कर रही है।
दरभंगा- बाउंड्री निर्माण के विरोध में दो पक्षों में गोलीबारी:युवक के गले में लगी बुलेट, एसडीपीओ बोले- एक जमीन को दो लोगों को बेचने का विवाद है
