Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में चाय-नाश्ते वाले की गोली मारकर हत्या:चेन छिनन वाले बदमाशों को पकड़ने दौड़े थे, सीने में लगी बुलेटे; लोगों ने की आगजनी


दरभंगा में बुधवार की सुबह युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश एक राहगीर का चेन छीनकर भाग रहे थे। युवक ने पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। घायल को डीएमसीएच ले जाया गया, उसकी जान नहीं बची। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक श्रवण कुमार हैं। जो विश्विविद्यालय परिसर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र हसन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमीत कुमार सिंह दूध लेने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने सोने की चेन झपटने की कोशिश की। अमीत ने विरोध करने पर आसपास मौजूद लोग सतर्क हो गए। इसी बीच श्रवण कुमार अपराधी को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। तभी अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। इसके बाद अपराधियों ने आगे बढ़कर श्रवण को गोली मार दी। अस्पताल ले गए, पर भाई की जान नहीं बची मृतक के छोटे भाई मनोज कुमार ने बताया कि मैं घर पर था। तभी सूचना मिली की भाई को गोली मार दी गई है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो श्रवण कुमार घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है वार्ड पार्षद सोनी पूर्वे ने बताया कि श्रवण कुमार अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने चेन छिनतई की। अपराधी फायरिंग के बाद फरार हो गए हैं। घटना के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान-गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles