Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस:पति पर हत्या का आरोप, मां बोली- दामाद को दूसरी लड़की से अफेयर था, फांसी लगाकर मार डाला


दरभंगा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान महिशौत निवासी नंदन चौपाल की पत्नी अंजली देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक अंजली की मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए चोरी-छिपे अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। चल रही चिता को पानी डालकर बुझाया। फिर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है। जांच के लिए एफएसएल को बुलाया गया है। बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती है मृतका की मां जयमाला देवी ने बताया कि 12 साल पहले बेटी की शादी हुई थी। 2 बेटा और एक बेटी है। दामाद का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। अक्सर मारपीट की जाती थी। छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते थे। झगड़े से तंग आकर कुछ समय से मायके में रह रही थी। चार दिन पहले उसका देवर विदाई के लिए घर पर आया था। मारपीट और प्रताड़ना के चलते वो जाने के लिए तैयार नहीं थी। परिवार के समझाने-बुझाने पर वह ससुराल चली गई। अब मौत की खबर मिली। उसे फांसी लगाकर मारा गया है। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। जांच से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा वहीं, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष केसरी नंदन कुमार राम ने बताया कि शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा जाएगा। मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अंजली देवी की मौत आत्महत्या, दुर्घटना या किसी आपराधिक साजिश है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles