Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में बड़े राजस्व बकाएदारों से वसूली के निर्देश:कई कारोबारियों पर करोड़ों का बकाया, आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी


दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने बड़े राजस्व बकाएदारों से बकाया राशि की वसूली तेज करने का निर्देश दिया है। संबंधित विभागों को सूची जारी कर स्पष्ट तौर पर कहा कि लंबित राजस्व की वसूली प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी सूची के अनुसार दिवेश कुमार(जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, सुरहा चट्टी) पर 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार, अंशुमन राय (सहायक टीपीडीएस) पर 6 करोड़ 79 लाख 57 हजार और शैलेंद्र कुमार(सत्यम राइस मिल, खैरा) पर 6 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 रुपए की राशि बकाया है। इसके अलावा योगेंदु शेखर राय(अशोक पेपर मिल, दरभंगा) पर 5 करोड़ 93 लाख 76 हजार, पंकज कुमार सिंह(हाजीपुर, वैशाली) पर 5 करोड़ 59 लाख 38 हजार, दिवेश कुमार चौधरी(हायाघाट) पर 4 करोड़ 26 लाख 80 हजार और सुनील कुमार सिंह (सदर प्रखंड) पर 2 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपए है। इसी तरह राम सोराव सिंह(रतन मार्केट, मौलागंज, लालबाग) पर 2 करोड़ 67 लाख 41 हजार , सागर कुमार राय (बेनीपुर) पर 2 करोड़ 05 लाख 62 हजार, शैलेश कुमार(सत्यम राइस मिल, खैरा) पर 1 करोड़ 53 लाख, सुनील कुमार सिंह(लहेरियासराय) पर 1 करोड़ 46 लाख 75 हजार और गणेश प्रसाद राय (माधोपुर) पर 1 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये की मांग राशि दर्ज है। राजस्व वसूली के निर्देश आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिया कि सूचीबद्ध के साथ-साथ अन्य सभी बकाएदारों से भी राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नीलाम पत्र से संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई कर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का भी निर्देश दिया। लगान जमा नहीं करने पर होगी कार्रवाई वहीं, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार ने बताया कि मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना है, इसलिए सभी जमाबंदी रैयतों से अनुरोध किया गया है कि वे ऑनलाइन लगान रसीद काटकर समय पर जमा करें। लगान देने से यह भी पता चल सकता है कि खाता-खेसरा से जुड़ी जमीन का कहीं अवैध रूप से लेन-देन तो नहीं हुआ है। जो जमाबंदी रैयत लगान जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles