![]()
दरभंगा में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ की है। मृतक की पहचान बिरौल के नेउरी टोल दाथ निवासी मुकेश सहनी(20) के तौर पर हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एसएच-56 पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चार घंटे तक रोड जाम रखा ग्रामीण रोड से हटने को तैयार नहीं थे। पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार भी पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बीमारी से भाई को हुई थी मौत मुकेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। करीब एक माह पहले बीमारी के कारण तीसरे भाई की मौत हो गई थी। लगातार दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सुनीता देवी और बहन रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार बेहोश हो जा रही हैं।


