भारतीय जनता पार्टी के देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित हुई है। इसके अंतर्गत संस्थानिक जिला दरभंगा पूर्वी की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण बैठक का शुभारंभ आज विधिवत झंडोत्तोलन, फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की, जबकि जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने संयोजक और मंच संचालक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुल सात सत्र आयोजित किए प्रशिक्षण महाभियान के पहले दिन कुल सात सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में राजकुमार शर्मा ने “कार्य पद्धति” विषय पर संगठनात्मक काम की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने “हमारा इतिहास और गौरव” विषय पर पार्टी की वैचारिक यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित किया। मृत्युंजय झा ने बताया कि बिहार में 52 स्थानों पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा चुके हैं और जिला स्तर पर लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। इससे पहले मंडल स्तर पर करीब डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी भाजपा लगातार संगठन को सक्रिय रखने और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है, यही कारण है कि पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
दरभंगा में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ:संगठनात्मक काम की रूपरेखा के बारे में कार्यकर्ता को बताया; 20 हजार लोगों को मिली ट्रेनिंग