Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में मुस्लिम युवक पर नाबालिग को भगाने का आरोप:भाई बोला- आरोपी धर्म परिवर्तन भी करा सकता है; मां ने कहा- पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही


दरभंगा के केवटी में 16 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि 16 दिन से अधिक हो चुके हैं, पुलिस ने अब तक नाबालिग को बरामद नहीं किया है, न ही आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। नाबालिग की मां और भाई का कहना है कि हम लोगों को पहले तो थाना से भगा दिया गया था। बाद में हम लोग दोबारा थाना गए तो कल आना, शाम को आना, सुबह आना, कहकर दौड़ाया जा रहा है। नाबालिग की मां ने केवटी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। हम हिंदू हैं और आरोपी मुस्लिम है। घटना 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। नाबालिग की मां के अनुसार, काफी खोजबीन के बाद भी जब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने अपने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान परिवार को 24 साल के मोहम्मद फैसल उर्फ अली पर शक हुआ। नाबालिग की मां ने बताया कि आरोपी मेरे बेटे का दोस्त है, जो पहले से मेरे घर आता-जाता था। उसका उठना-बैठना, खाना-पीना भी मेरे घर पर होता था। हम लोग उसे परिवार का सदस्य ही मानते थे। दरअसल, जब बेटी के बारे में कुछ नहीं पता चल रहा था, तो बेटे ने उससे बातचीत की। बेटी के बारे में पूछा, पहले तो आरोपी ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है, फिर बेटे ने उसे बुलाया तो बहाना बनाकर घर आने से बचने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। नाबालिग की मां बोली- मेरे गांव के एक लड़के ने आरोपी फैसल का साथ दिया नाबालिग की मां का आरोप है कि मोहम्मद फैसल उर्फ अली ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और मेरे गांव के प्रेम कुमार भगत नाम के लड़के के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग की मां ने आशंका जताई है कि मेरी बेटी के साथ अनहोनी हो सकती है। मामले में केवटी थाना कांड संख्या 67/26 दर्ज किया गया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि घटना के 16 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नाबालिग की मां ने डीआईजी, सिटी एसपी से लेकर बिहार के डीजीपी तक से मदद और न्याय की मांग की है। उन्होंने डीजीपी को ईमेल के माध्यम से भी पूरे मामले की जानकारी देते हुए नाबालिग बेटी की जल्द बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ‘बेटी नाबालिग, आरोपी बालिग, बहला-फुसलाकर ले गया’ नाबालिग की मां ने कहा कि मेरी बेटी की उम्र 16 साल है, वो 9वीं क्लास की छात्रा है, उसे ये नहीं पता है कि क्या सही है और क्या गलत। चूंकि आरोपी बालिग है, उसने इसी बात का फायदा उठाते हुए मेरी बेटी को बहला-फुसला लिया और अपने साथ लेकर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मैं सुबह थाना जाती हूं, तो शाम में आने को कहा जाता है और शाम में जाने पर सुबह बुलाया जाता है। पुलिसकर्मी मेरी बात भी ठीक से सुनने के बजाय मुझे डांट-फटकार कर भगा देते हैं। वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर कमतौल एसडीपीओ एसके सुमन ने बताया कि केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है, जहां लड़की और आरोपी युवक दोनों एक दूसरे से पहले से परिचित थे। आरोपी का लड़की के घर आना-जाना भी था और वो लड़की के परिवार के संपर्क में पहले से था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाबालिग लड़की उसी युवक के साथ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles