Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में सांप के डसने से महिला की मौत:परिजन ने झाड़-फूंक में समय गंवाया, अस्पताल जाने के बाद तोड़ा दम


दरभंगा में सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। मृतका कासिमपुर वार्ड-11 निवासी नुजा यादव की पत्नी पूनम देवी है। मृतका के देवर बबलू यादव ने कहा कि शनिवार की देर रात पूनम देवी घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उनके दाएं पैर की उंगली में डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए। कुछ देर बाद जब झाड़-फूंक से लाभ नहीं हुआ तो परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।
परिजन पूनम देवी को कुशेश्वरस्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामला तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव का है। परिवार ने की मुआवजे की मांग
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आसपास के लोग भी मृतका के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
बताया गया कि मृतका के पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पूनम देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी एक बेटी की शादी करीब 5 महीने पहले ही हुई थी।
परिजनों ने सरकार और प्रशासन से नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles