Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 24 घंटे के अंदर नाबालिग सकुशल बरामद:शनिवार से लापता था, घर के पास बगीचे में मिला; बोला- पिताजी को देखकर डर गया था


दरभंगा के नेहरा इलाक से लापता नाबालिग लड़के(16) को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। 2 मई को देर शाम पिता मंगल यादव ने थाने में अपने पुत्र राघव कुमार यादव के गुमशुदा होने का आवेदन दिया था। राघव सुबह स्कूल गया। छुट्‌टी होने के बाद घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, पुलिस निरीक्षक बहेड़ा और बाजितपुर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। कॉल डिटे के आधार पर राघव के दो नाबालिग दोस्तों से भी पूछताछ की गई। बगीचे में मिला लड़का छानबीन के दौरान पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग को उसके घर के पास ही एक बगीचे से बरामद कर लिया। पूछताछ में बताया अपने पिता को देखकर डर गया था। साइकिल छोड़कर भाग गया था, जिसके कारण वह घर नहीं लौट सका। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की औपचारिक जांच पूरी कर रही है। नाबालिग का बयान लिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles