Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 6 घंटे तक बिजली कटेगी:17 मार्च तक अलग-अलग इलाकों में सप्लाई प्रभावित; तार की क्षमता बढ़ाने और मेंटेनेंस का काम होगा


दरभंगा जिले में अलग-अलग इलाकों में आज(13 मार्च 2026) से 17 मार्च तक 4 से 6 घंटे तक बिजली कटेगी। इस दौरान तार की क्षमता बढ़ाने और ग्रिड में मेंटेनेंस का काम होगा। 33 केवी बिरौल फीडर और 33 केवी सोहरबाघाट फीडर में तार की क्षमता का विस्तार किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण 17 मार्च तक सोहरबाघाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिरौल फीडर से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। जूनियर इंजीनियर बलराम कुमार झा ने बताया कि ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य के कारण 13 मार्च को भी कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। 33 केवी लाइन से जुड़े घोसरामा, हायाघाट, बहेड़ी, अनार और ओल्ड अनार पावर हाउस के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles