![]()
दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है। समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी 75 गैस एजेंसियों से रोज होम डिलीवरी की जा रही है।
डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर गैस आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वरीय पदाधिकारियों की ओर से 6 गैस एजेंसियों और 14 होटलों में छापेमारी की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार, 24 मार्च को 8,288 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 10,453 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा 22,767 सिलेंडर वितरण के लिए तैयार हैं। किसी प्रकार की समस्या पर शिकायत दर्ज कर सकते 25 मार्च को जिले में 12,314 एलपीजी गैस सिलेंडर आने की संभावना है, जिससे आपूर्ति और अधिक सुचारू होगी। अस्पतालों, छात्रावासों और शिक्षण संस्थानों में भी कॉमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति जारी है।
गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06272-245055 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब तक लगभग 400 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण किया जा चुका है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
दरभंगा में 75 गैस एजेंसियों से हर दिन होम डिलीवरी:गैस सिलेंडर को लेकर 20 जगह छापेमारी, कालाबाजारी करने वालों की हो रही निगरानी
Date:




