Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रिसर्च सिस्टम में बदलाव: केंद्रीकृत शोध सेल से खत्म होगी दफ्तर- दर-दफ्तर की दौड़


रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में शोध व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक सुधार करने की तैयारी है। यूनिवर्सिटी में केंद्रीकृत रिसर्च सेल की स्थापना की जाएगी, जिसपर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। मंगलवार को वीसी प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर की अध्यक्षता में रिसर्च स्कॉलरों के साथ हुई पहली मीटिंग यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य शोधार्थियों और विभागों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इस मौके पर रिसर्च स्कॉलरों ने कोर्स वर्क के रिजल्ट में विलंब समेत अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। बताते चलें कि पहली बार कोई वीसी ने रिसर्च स्कॉलरों के साथ मीटिंग कर समस्याओं को जानने की कोशिश की है। अब तक शोध से जुड़े कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों पर निर्भरता के कारण प्रक्रिया धीमी और जटिल बनी हुई थी। प्रस्तावित रिसर्च सेल इन सभी प्रक्रियाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वीसी ने शोधार्थियों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शोध कार्य में किसी भी तरह की बाधा प्राथमिकता पर हल की जाएगी। दूसरी बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ पाठ्यक्रम, परीक्षा और कक्षा संचालन की समीक्षा की गई। कुलपति ने स्पष्ट किया कि आगामी परीक्षाओं को देखते हुए समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराना अनिवार्य है। पीआरओ डॉ राजेश ने बताया कि वीसी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रबंधन और समन्वय से परिणाम बेहतर किए जा सकते हैं। जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles