Thursday, September 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा स्नातक सीट से चुनाव लड़ेंगे शिक्षाविद डॉ. धर्माश रंजन:निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया ऐलान, अक्टूबर के पहले सप्ताह में नामांकन


समस्तीपुर के जाने-माने शिक्षाविद डॉ. धर्माश रंजन उर्फ अंकुर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है। स्नातक क्षेत्र के चुनाव को लेकर वह लंबे समय से क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की। डॉ. धर्माश रंजन ने कहा कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शुभ मुहूर्त देखकर किसी भी दिन नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया। शिक्षा क्षेत्र में काम करेंगे उन्होंने कहा कि समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय के कई कॉलेजों में अब तक पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। खासकर छात्राओं को दूरी और आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई बार पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। यदि वह निर्वाचित होते हैं तो क्षेत्र के सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास करेंगे, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार विस्तार के बावजूद उच्च शिक्षा ग्रहण करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। खासकर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्र कोटा सहित अन्य शहरों में जाते हैं। खेल मैदान उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम होगा डॉ. रंजन ने कहा कि कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, आवश्यक उपस्कर और प्रयोगशालाओं की व्यवस्था के साथ-साथ खेल मैदान उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा। सभी संकायों में पर्याप्त शिक्षक हों और कॉलेजों में नियमित रूप से पढ़ाई हो, इसके लिए भी वह आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। उनके माता-पिता ने भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लोगों की सेवा की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें लोगों का सहयोग और सम्मान मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles