Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दानापुर-पीडीडीयू रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:पंजाब जाने के लिए टिकट लेने गया था; ट्रैक पर मिली लाश, पत्नी ने की शिनाख्त


दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना बिहिया स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन की है। हादसे में युवक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के जज बाजार मेन रोड के रहने वाले विनोद प्रसाद के 45 साल के बेटे मंटू प्रसाद के रूप में हुई है। मंटू पंजाब में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इधर, मृतक के चाचा उमेश कुमार ने बताया कि मंटू कुछ दिन पहले पंजाब से गांव आया था और शुक्रवार की रात वापस पंजाब जाने वाला था। शाम को टिकट लेने गया था रेलवे स्टेशन जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मंटू की पत्नी ने कहा कि जाने से पहले बैंक से कुछ पैसे निकाल लो, कैश रहेगा तो काम आएगा। इसके बाद मंटू पहले बाजार गया, वहां से कैश लेकर आया। पत्नी को दो हजार रुपए दिए। इसके बाद पत्नी को कहा कि मैं ट्रेन का टिकट कटा लेता हूं, शुक्रवार को तो पंजाब जाना ही है। देर रात तक जब मंटू घर नहीं आया तो उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ खोजबीन के लिए निकली। जब वो बिहिया स्टेशन पहुंची तो उसे परेशान देखकर जीआरपी के एक जवान ने पूछा कि क्या बात है, फिर मंटू की पत्नी ने बताया कि मेरे पति टिकट कटाने आए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। जीआरपी के जवान ने अपने मोबाइल में ट्रैक किनारे पड़ी लाश की तस्वीर मंटू की पत्नी को दिखाई, उसने अपने पति की शिनाख्त की। फिर परिजन को घटना की सूचना दी गई। वहीं, शिनाख्त के बाद पुलिस ने मंटू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मंटू अपने तीन भाई, एक बहन में सबसे बड़ा था। मंटू के परिवार में पत्नी आशा देवी और एक बेटी अलीशा कुमारी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles