Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दानापुर-सिपाही ने बहन की हत्या कर की खुदकुशी:मोतिहारी में तैनात था सिपाही, बहन थी बीमार; मुजफ्फरपुर में चल रहा था इलाज


दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार रात एक सिपाही ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोतिहारी में सिपाही ओमचंद उर्फ सोनू और उनकी बहन गायत्री देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। किराए के मकान पर रह रहे थे शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिपाही ओमचंद करीब एक साल से अपने एक छोटे भाई और दो बहनों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। गायत्री देवी की शादी 2024 में हुई थी। बताया जा रहा है कि गायत्री देवी मानसिक रूप से परेशान थीं और उनका इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा था। देखें तस्वीरें… पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles