Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दामोदर महोत्सव जिले के 25 स्थानों पर होगा

बोकारो | दामोदर बचाओ आंदोलन की ओर से देव नद दामोदर महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस वर्ष बोकारो में 25 स्थानों पर महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी स्थानों पर संयोजकों का मनोनयन कर दिया गया है। ज्ञात हो कि यह महोत्सव युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन, दामोदर बचाओ आंदोलन एवं देव नद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य दामोदर नदी के संरक्षण और सामाजिक जागरुकता को बढ़ावा देना है। दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी संयोजक अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी समिति की बैठक करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles