Saturday, October 3, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिघलबैंक थाने का 8.06 करोड़ से बनेगा नया भवन:भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी


किशनगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्र के महत्वपूर्ण पुलिस थानों में शामिल दिघलबैंक थाना के लिए नया आधुनिक भवन बनाया जाएगा। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना ने इसके निर्माण को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना के लिए 8 करोड़ 6 लाख 35 हजार 604 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। नवंबर या दिसंबर महीने से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित थाना भवन जी+3 संरचना वाला होगा। भवन में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आउट हाउस, फर्नीचर और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिसके बाद नवंबर या दिसंबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। 23 अक्टूबर तक जमा होगी निविदा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की ओर से 17 सितंबर को निविदा विज्ञापन जारी किया गया है। निविदा दस्तावेज डाउनलोड करने की अवधि 6 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। वहीं निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक तय की गई है। तकनीकी निविदा 27 अक्टूबर को शाम चार बजे खोली जाएगी। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत एजेंसी का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सीमावर्ती थानों को किया जा रहा मजबूत किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती पुलिस थानों और सुरक्षा ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिघलबैंक थाना के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा अररिया जिले के सिकटी और पलासी थाना के लिए भी नए आधुनिक भवनों के निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (द्वितीय चरण) के तहत भी सीमा से जुड़े गांवों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। किशनगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे 22 गांव इस योजना में शामिल किए गए हैं, जिनमें दिघलबैंक प्रखंड के नौ सीमावर्ती गांव भी शामिल हैं। आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा भारत-नेपाल सीमा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित दिघलबैंक थाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में थाना काफी पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन में पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में नए आधुनिक भवन के निर्माण से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से नए थाना भवन के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं को देखते हुए नए भवन का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान में दिघलबैंक थाना पुराने भवन में संचालित हो रहा है। नए आधुनिक भवन के निर्माण के लिए बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा निविदा जारी की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles