दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज ‘बिहार डेवलपमेंट समिट’:हर जिले में 5 स्टार्टअप शुरू करने का टारगेट; पैनल डिस्कशन में इन्वेस्टर्स-एक्सपर्ट्स होंगे शामिल

Date:


दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से आज यानी रविवार को ‘बिहार डेवलपमेंट समिट’ होने जा रहा है। इस प्रोग्राम को लेकर 5,000 से अधिक लोगों ने रिजस्ट्रेशन करवाया है। संस्था के प्रमुख और बिहार कैडर के IPS विकास वैभव ने बताया कि पिछले 5 साल से देश-विदेश में बसे बिहार मूल के उद्योगपतियों को एक मंच पर लाने का काम किया जा रहा है। बिहार के हर जिले में 5 स्टार्टअप शुरू करने का टारगेट है। यह मंच राज्य में आर्थिक संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक साबित होगा। प्रोग्राम के दौरान विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन होंगे, जिनमें सफल स्टार्टअप फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और एक्सपर्ट शामिल होंगे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, ताकि बिहार की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को भी मंच मिल सके। इसके अलावा मेदांता अस्पताल की ओर से हेल्थ कैंप लगाया जाएगा, जहां प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा। गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। दिल्ली-एनसीआर चैप्टर के प्रमुख इंद्र मोहन यादव ने जानकारी दी कि समिट का मुख्य उद्देश्य बिहार के युवाओं को एंजेल इन्वेस्टर्स, उद्योगपतियों और अनुभवी उद्यमियों से जोड़ना है। राज्य के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कमी नहीं है, जरूरत है, सही मार्गदर्शन और निवेश सहयोग की। सिंगल विंडो सिस्टम और बिना शुल्क सहयोग संस्था ने उद्यमियों की सुविधा के लिए एक ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ तैयार किया है। इसके तहत कोई भी इच्छुक उद्यमी अपना प्रस्ताव दे सकता है। प्रस्ताव मिलने के बाद संस्था की ओर से मार्गदर्शन और नेटवर्किंग में मदद दी जाएगी। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। संस्था की पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि ‘लेट्स इन्स्पायर बिहार’ से सिर्फ बिहार या देश के लोग ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप में बसे लोग भी जुड़ेंगे। युवाओं को स्टार्टअप की ओर बढ़ने की सलाह विकास वैभव ने बताया कि युवा सिर्फ सरकारी नौकरी पर निर्भर न रहें। सरकारी नौकरियां सीमित हैं। दो प्रतिशत लोगों को ही यह अवसर मिल पाता है। ऐसे में युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में भी प्रयास करना चाहिए। सरकारी सेवा में वही लोग आएं जो वास्तव में देश की सेवा करना चाहते हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन भोजपुरी की गायिका कल्पना पटवारी, हास्य कवि शंभू शिखर, भाजपा सांसद-गायक मनोज तिवारी समेत अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं पैनल डिस्कशन के दौरान एजुकेशन, इंटरप्रेन्योरशिप, संस्कृति, नीति-निर्माण और सामाजिक नेतृत्व पर विमर्श होना है। ये अतिथि होंगे शामिल अतिथियों में लक्ष्मी नगर (दिल्ली) के विधायक अभय वर्मा, लेखक और राजनीतिज्ञ मृत्युंजय शर्मा, फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा, लोकनायक जयप्रकाश इंटरनेशनल स्टडीज सेंटर के फाउंडर अभय सिन्हा, युवा उद्यमी कुमार राहुल नमन, राष्ट्रवादी चिंतक जयराम विपल्व, समाजसेवी जीएम अंसारी और फैब फाइव नेटवर्क के फाउंडर अनिल झा समेत अन्य शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp