Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में भाजपा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन:DM बोले-देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास निंदनीय, अमर्यादित टिप्पणी का लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे विरोध


नवादा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्टेशन रोड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध ‘वर्ल्ड एआई समिट’ के दौरान भारत की छवि धूमिल करने के कथित प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कथित निर्देश पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं ने भारत मंडपम में आयोजित समिट के दौरान देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया। देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का किया प्रयास इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर एक सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मेहता ने दोहराया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हुए पार्टी के लोग पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू, प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास विशु, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, शिव रानी केशरी, प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, पंकज नारायण गुप्ता, राहुल चन्द्रवंशी, अलोक कुमार, अजय मेहता, संजय भोजपुरी, सूर्यनारायण गुप्ता, महेश फुई, नागेंद्र कुशवाहा, संतोष मोदी, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles