Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादशा श्राद्ध आज:सीएम-राज्यपाल सहित जुटेंगे मंत्रीगण, 25 हजार लोगों के जुटने के आसार


गिरिडीह में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आज द्वादशा श्राद्ध है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंच कर कार्यक्रम का जायजा लिया। श्राद्ध कार्यक्रम उत्सव उपवन स्थित उनके आवासीय परिसर में हो रहा है। श्राद्धकर्म में करीब 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। चार पंडालों में हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था इधर, उत्सव उपवन परिसर में चार बड़े पंडाल तैयार किए गए हैं। इनमें एक साथ करीब पांच से छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दो अलग-अलग श्रद्धांजलि सभा स्थल भी बनाए गए हैं। आगंतुकों के भोजन की जिम्मेदारी धनबाद से आने वाली कैटरिंग टीम को दी गई है। मुख्य द्वार से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पेयजल स्टॉल लगाए गए हैं। जिस स्थान पर सुदिव्य कुमार सोनू आम लोगों से मुलाकात किया करते थे, वहां भी उनकी बड़ी तस्वीर लगाई गई है। सीएम, गवर्नर सहित कई गणमान्य होंगे शामिल श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज आएंगे। दोपहर 12 बजे तक दीपिका पांडेय सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, वित्त मंत्री किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र प्रसाद, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव पहुंचेंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायकों के अलावा यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की संभावना है। शहर में जगह-जगह लगे ‘अंतिम जोहार’ के कटआउट सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए गिरिडीह शहर से लेकर डुमरी रोड, देवघर मार्ग, धनबाद मार्ग और जमुआ मार्ग तक जगह-जगह ‘अंतिम जोहार’ लिखे बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। इन कटआउट के माध्यम से लोगों की ओर से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर भी सुदिव्य सोनू की बड़ी तस्वीर लगाई गई है। पूरे उत्सव उपवन परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है और आगंतुकों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजन से जुड़े लोग व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles