![]()
कटिहार-मालदा रेलखंड पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया। घायल युवक की पहचान लाभा गांव निवासी मोहम्मद इलियास मंसूरी के बेटे मोहम्मद मोती (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मोहम्मद मोती पश्चिम बंगाल में अपने ससुराल से लाभा स्थित अपने घर लौट रहे थे। दिल्ली दीवानगंज हॉल्ट स्टेशन के पास वह मालदा कोर्ट-कटिहार पैसेंजर ट्रेन संख्या 55769 से गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रोशना थाना पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायल मोहम्मद मोती को तुरंत बेहतर इलाज के लिए कटिहार के एक अस्पताल ले गए।
दीवानगंज हॉल्ट स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक घायल:दाहिना पैर कटा, ससुराल से घर लौटते समय हादसा

