Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा पर जमुई में भारी वाहनों की नो एंट्री:शहर में टोटो-चारपहिया पर भी रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेंगे नियम


जमुई में दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान भीड़ और जाम से बचने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जमुई, मलयपुर, गिद्धौर और खैरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों और समय पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी कर कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। जमुई शहर के कुछ प्रमुख रास्तों पर तीनपहिया, टोटो और चारपहिया वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। जमुई शहर में 17 से 22 अक्टूबर तक प्रतिबंध जमुई और मलयपुर थाना क्षेत्रों में 17 से 22 अक्टूबर तक सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 2 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। इस दौरान जमुई शहर में झाझा बस स्टैंड से कचहरी चौक तक और कचहरी चौक से महाराजगंज मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर निर्धारित अवधि में तीनपहिया, टोटो और चारपहिया वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किया गया है। झाझा बस स्टैंड से केकेएम कॉलेज और रजिस्ट्री मोड़ होते हुए यात्री वाहन अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग का पालन करने की अपील की है। मलयपुर में कटौना पुल के पास रोके जाएंगे भारी वाहन मलयपुर क्षेत्र में 17 से 22 अक्टूबर तक कटौना के पास पुल के पीछे भारी वाहनों को रोका जाएगा। पुल पर भारी वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। पावरग्रिड स्टेशन के सामने भी नो-एंट्री लागू रहेगी। वाहन चालकों को प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया है। गिद्धौर और खैरा में भी लागू रहेगी नो-एंट्री गिद्धौर थाना क्षेत्र में 15 से 21 अक्टूबर तक सुबह 6 बजे से अगले दिन रात 2 बजे तक मिंटो टावर की ओर आने वाले वाहनों पर निर्धारित स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, खैरा थाना क्षेत्र में 19 से 21 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच चिह्नित नो-एंट्री पॉइंट पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नियमों का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रित करना, जाम से बचना और श्रद्धालुओं का आवागमन सुरक्षित बनाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles