दुर्गा मंदिर का मनाया गया दसवां वार्षिक महोत्सव, भंडारे का आयोजन किया गया

Date:


भास्कर न्यूज | मझिआंव मझिआंव के हृदयस्थल बाजार समिति प्रांगण में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में दसवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य संरक्षक सह पुजारी अशोक पाठक के द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ और मां दुर्गा के विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर में भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। महोत्सव के अवसर पर मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता, बबलू कमलापुरी, राहुल जैसवाल, विवेक सोनी,पवन जायसवाल एवं संजय कामलापूरी और स्थानीय युवाओं ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। भंडारे में आने वाले हर श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक प्रसाद दिया गया।जिससे सेवा और समर्पण की भावना साफ दिखाई दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चंदन कमलापुरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक महोत्सव को भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता है। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष नितेश कमलापुरी, सचिव टुकु कमलापुरी, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, सहसचिव वीरेंद्र प्रसाद एवं सभी सदस्यों स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मां दुर्गा की महाआरती के साथ सभी के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मौके पर संरक्षक आर्य भास्कर, रघुनाथ शर्मा, अनिल कमलापुरी, प्रेमानंद त्रिपाठी, जयशंकर कमलापुरी, मारुति नंदन सोनी, नीरज कमलापुरी, उमा कमलापुरी एवं अशोक कमलापुरी आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp