Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कोंच प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला:मुड़ेरा ने रफीगंज को 69 रनों से हराकर पांचवीं खिताब अपने नाम किया


कोंच प्रीमियर लीग केपीएल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रविवार को शाम मुड़ेरा की टीम ने रफीगंज को 69 रनों से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह मुकाबला मुड़ेरा ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुड़ेरा ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रफीगंज की टीम 16 ओवरों में महज 140 रनों पर सिमट गई और मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम किशोर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि मयंक कुमार को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि सांसद अभय कुशवाहा ने विजेता टीम को बड़ा शिल्ड और उप-विजेता टीम को छोटा शिल्ड प्रदान किया। सांसद अभय कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए छक्का मारने वाले खिलाड़ियों को 500-500 रुपये और बाउंड्री के बाहर कैच लेने वाले दर्शकों को 1000-1000 रुपये का पुरस्कार दिया। अपने संबोधन के दौरान सांसद ने क्षेत्र के विकास और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने काबर में स्टेडियम निर्माण के लिए आवाज उठाने और उत्तर कोयल नहर के जीर्णोद्धार हेतु अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी। इस अवसर पर कमेंटेटर गुड्डू मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles