Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:हथियार लेकर घूम रहा था तीन जिलों में वांटेड बदमाश, बाइक चेकिंग के दौरान धराया


मुजफ्फरपुर में हथियार लेकर बाइक से जा रहे एक आरोपी को बरियारपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के अविनाश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, वैशाली और बेगूसराय जिले में अलग-अलग मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पर्व-त्योहार को देखते हुए बरियारपुर थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सोमवार की अहले सुबह राजापाकड़ रोड जाने वाली सड़क के पास पुलिस ने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसकी कमर से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। तीन जिलों में दर्ज हैं मामले ग्रामीण एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्तता सामने आई है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली और बेगूसराय जिले में भी अलग-अलग कांड दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह हथियार लेकर मुजफ्फरपुर क्यों आया था और उसका मकसद क्या था।
गिरोह से कनेक्शन की भी जांच पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और किसी आपराधिक गिरोह से उसके संबंधों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles