Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देकुली धाम में रात 2 बजे से जलाभिषेक:शिवहर DM-SP ने श्रावणी मेला सुरक्षा, सुविधाओं का लिया जायजा


शिवहर के देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान रविवार और सोमवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से देकुली धाम का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। जलाभिषेक सोमवार रात 2 बजे से शुरू होगा। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर कतारबद्ध व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जा रही श्रद्धालुओं का प्रवेश उत्तरी छोर से होगा, जबकि आपातकालीन स्थिति के लिए एक अलग मार्ग तैयार किया गया है। मंदिर का मुख्य द्वार आवागमन के लिए खाली रखा जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर पूजा-अर्चना न करें और इसके लिए बनाए गए नए शेड का उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था के तहत डुब्बा घाट और मंदिर परिसर स्थित तालाब पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों को तैनात किया जाएगा। तालाब के दोनों ओर तीखे ढलान के कारण विशेष निगरानी रखी जाएगी। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जा रही है। घाट पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती होगी। इसके अतिरिक्त, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें भी मौके पर मौजूद रहेंगी। वाहनों की पार्किंग के लिए डुब्बा घाट बांध के नीचे दोनों तरफ व्यवस्था की गई है। मंदिर से कुछ दूरी पर दोपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग उपलब्ध होगी। मोतिहारी-पिपराही और मुजफ्फरपुर-तरियानी मार्गों पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, चलंत शौचालय, पेयजल और घाट पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह मेला परिसर में दुकानदारों को निर्धारित स्थान आवंटित किए जाएंगे, जिसमें एक परिवार से केवल एक दुकान लगाने की अनुमति होगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से बाबा भुवनेश्वर नाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन करने की अपील की है, साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles