देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया गांधी नगर में एक किराए के मकान से रितिका रानी देवी नामक महिला का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है और उसका पति अजय कुमार घटना के बाद से फरार है। मृतका की मां मंजू देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतिका की मां को पुलिस ने दी सूचना मंजू देवी ने बताया कि रितिका की यह दूसरी शादी थी और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। उन्हें शुक्रवार को पुलिस से बेटी की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह तत्काल सदर अस्पताल पहुंचीं। मकान मालिक सोनू कुमार ने बताया कि सुबह उन्होंने कमरे की लाइट जलती देखी। जब मृतका की मां वहां पहुंचीं, तो बच्ची रो रही थी। बच्ची ने बताया कि उसके पिता रात में घर आए थे और मां के साथ झगड़ा व मारपीट करने के बाद वहां से चले गए। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार पति की तलाश में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देवघर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद:पति पर हत्या का आरोप, महिला ने की थी दूसरी शादी; बेटी ने मारपीट का किया दावा