Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में डॉक्टर पर चाकू से हमला:खाने के पैसे को लेकर हुआ विवाद, 41 हजार रुपए लूटने का आरोप, एम्स में इलाजरत


देवघर जिले के पथरोल थाना क्षेत्र में एक होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. निर्मल प्रमाणिक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां कथित तौर पर करीब 41 हजार रुपए की लूट भी हुई है। डॉ. प्रमाणिक मधुपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, संबंधित रेस्टोरेंट उनके साले द्वारा किराए के मकान में संचालित किया जाता है। आरोप है कि मकान मालिक सनोज पासी अक्सर बिना भुगतान किए रेस्टोरेंट में भोजन करते थे, जिसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। बीती रात इसी मुद्दे को लेकर एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बीच-बचाव करने पहुंचे डॉक्टर पर हमला बताया गया कि विवाद बढ़ने के दौरान मकान मालिक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच डॉ. निर्मल प्रमाणिक मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान रेस्टोरेंट के गल्ले से करीब 41 हजार रुपए निकाल लिए गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी गई। एम्स देवघर में चल रहा इलाज घटना की सूचना मिलते ही पथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को तत्काल मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles