Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में महिला से रेप-हत्या मामले का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया था; 16 मई काे हुई थी वारदात


देवघर पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में एक महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्रवण राजत, राहुल कुमार और राकडी देवी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद की है, जिसका उपयोग शव को बालू में दबाने के लिए किया गया था। यह मामला तब सामने आया, जब 19 मई को रढ़िया नदी में बालू से ढका एक अर्धनग्न महिला का शव मिला। मृतका की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए रिखिया थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, फोरेंसिक जांच और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि 16 मई की शाम महिला खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को पहले एक गड्ढे में फेंक दिया गया था। पहचान छिपाने के इरादे से आरोपियों ने बाद में शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया था। देवघर पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले के खुलासे में रिखिया थाना पुलिस, तकनीकी शाखा और विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles