Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में श्रद्धालुओं की 10 किमी लंबी कतार:नाग पंचमी-मनसा पूजा के संयोग से बढ़ी भीड़, आधी रात से ही कतार में कांवरिए


देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही कांवरियों और भक्तों की भीड़ बाबाधाम पहुंचने लगी थी। सोमवार सुबह तक पूरा देवघर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार देर रात से ही लगनी शुरू हो गई थी। तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया। कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से आगे बढ़कर कुमैठा तक पहुंच गई। यह रूट लाइन करीब 9 से 10 किलोमीटर लंबी रही। हजारों कांवरिया कतार में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। शिवगंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को कतार के अंतिम छोर की ओर भेजा गया। वहां से मानसरोवर फुटओवर ब्रिज और विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए कुमैठा टेल प्वाइंट तक पहुंचाया गया। प्रशासन अलर्ट, रूट लाइन से लेकर पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था पर नजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहे। उपायुक्त सौरभ भुमानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर लगातार रूट लाइन और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ कांवरियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की कोशिश रही कि लंबी कतार के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। रूट लाइन में भीड़ का दबाव बढ़ने पर अधिकारियों और जवानों ने लगातार निगरानी रखी। कांवरियों को निर्धारित मार्ग से बाबा मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण शहर के प्रमुख रास्तों और मेला क्षेत्र में भी काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है। केसरिया वस्त्रों में कांवरियों की भीड़ और चारों ओर गूंजते ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा बाबाधाम भक्तिमय नजर आ रहा है। तीसरी सोमवारी के साथ नाग पंचमी का संयोग इस बार तीसरी सोमवारी का धार्मिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया, क्योंकि इसी दिन नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ की पूजा में नाग-नागिन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसके साथ ही झारखंड में मनसा पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। सोमवारी और नाग पंचमी के संयोग से बाबाधाम में भक्तों की आस्था और उत्साह और बढ़ गया। दूर-दराज से पहुंचे कांवरिया लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। थकान के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं दिख रहा है। देर रात से ही कोई बाबा बैद्यनाथ का जयकारा लगाता दिखा तो कोई ‘बोल बम’ के उद्घोष के साथ आगे बढ़ता रहा। पूरे देवघर में केसरिया रंग और शिवभक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है। श्रद्धालु आस्था और समर्पण के साथ बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने के लिए मंदिर की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles