Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवर और पत्नी ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा:जमुई के नर्मदा गांव में घरेलू विवाद, महिला घायल; अस्पताल में भर्ती


जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान श्याम सुंदर रविदास की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि रंजू देवी के देवर रोहित रविदास ने अपनी पत्नी सीमा देवी के साथ मिलकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रंजू देवी को तत्काल जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई सोमवार सुबह पीड़िता ने टाउन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके देवर और देवरानी अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ मारपीट करते रहे हैं और पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles