Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देश के 100 श्रेष्ठ पुलिस अधीक्षकों में श्रीकांत भी


सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोटरे (IPS) का नाम प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रिका ‘फेम इंडिया’ एवं ‘एशिया पोस्ट’ द्वारा जारी देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि सिमडेगा पुलिस के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत खोटरे के कुशल नेतृत्व,प्रभावी पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में सिमडेगा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने,तकनीक आधारित पुलिसिंग,जनसहयोग और पुलिस-पब्लिक समन्वय को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी का नाम देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल होने से सिमडेगा पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने इसे जिले की पुलिस टीम के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि बताते हुए एसपी को बधाई दी है। यह सम्मान सिमडेगा जैसे जिले की पुलिसिंग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों के लिए बेहतर और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में काम करने का उत्साह भी बढ़ाएगा। जिससे दूसरे लोग भी प्रभावित होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles