Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दोस्त की बारात बनी आखिरी रात, हादसे में गई जान:बारात में डांस कर रहे शख्स को हाइवा ने कुचला, आक्रोशितों ने किया रोड जाम


चतरा में दोस्त की बारात में डांस कर रहे शख्स की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सिमरिया में मंगलवार की देर रात हुई। दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए वो हजारीबाग से चतरा पहुंचा था। मृतक की पहचान हजारीबाग के खपरियावा निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार साव के रूप में गई। इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हजारीबाग-सिमरिया रोड जाम कर दिया। कोयला लदे तेज रफ्तार हाइवा से हुआ हादसा यह घटना सिमरिया के बनासाड़ी गांव में हुई। अजय कुमार साव अपने दोस्त की बारात में डांस कर रहे थे। इसी दौरान कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ कर दिया जाम घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और बारातियों ने मुआवजे की मांग पर रात करीब एक बजे सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इधर, ग्रामीणों ने उस हाइवा को भी पकड़ लिया, जिससे यह हादसा हुआ। ड्राइवर भागने में कामयाब रहा। मृतक अजय कुमार साव पेशे से मजदूर थे और अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles