Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

‘दो-तीन कोचिंग चलाने वाले अरबपति गुरु जी’:खान सर और रौशन आनंद के राखी समारोह पर RJD MLC का तंज, कहा-ऐसे फर्जी गुरुओं से सावधान


पटना में रक्षाबंधन के मौके पर चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन आनंद के भव्य राखी समारोह अब सियासी निशाने पर आ गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बड़े कोचिंग संचालकों पर निशाना साधते हुए एक विवादित पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में खान सर और रौशन आनंद की तस्वीर लगाकर ‘अरबपति गुरु जी’ पर तंज कसा गया है। इसके जरिए कोचिंग संस्थानों की फीस, महंगे पैकेज, छात्रों की आर्थिक स्थिति और शिक्षा के नाम पर होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। ‘दो-तीन कोचिंग चलाने वाले अरबपति गुरु जी’ पर तंज सुनील कुमार सिंह की ओर से जारी पोस्टर के शीर्ष पर लिखा गया है- ‘दो-तीन कोचिंग चलाने वाले अरबपति गुरु जी’। पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई और प्रतियोगिता से ज्यादा जोर बड़े-बड़े आयोजनों पर दिया जा रहा है। पोस्टर में रक्षाबंधन के दौरान होने वाले सामूहिक राखी कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया है कि छात्रों की प्रतियोगिता की तैयारी के बजाय राखी बंधवाने में प्रतियोगिता कराई जा रही है। फीस के नाम पर ‘लूट’ और मोटे पैकेज का आरोप पोस्टर में तीन अलग-अलग बिंदुओं के जरिए कोचिंग संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें फीस के नाम पर खुली लूट, महंगे पैकेज बेचकर छात्रों के भविष्य के साथ धोखा करने और शिक्षा की जगह दिखावा एवं व्यापार चलाने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर के आखिर में छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी देते हुए लिखा गया है- ‘छात्रों का सपना नहीं, अपनी जेब भरना इनका मकसद है, ऐसे फर्जी गुरुओं से सावधान!’ पटना में रक्षाबंधन पर बड़ा आयोजन बना चर्चा का विषय दरअसल, पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रक्षाबंधन के मौके पर खान सर का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंचीं और खान सर को राखी बांधी। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में करीब 15 हजार से 20 हजार छात्राओं के पहुंचने की बात कही गई है। बड़ी संख्या में छात्राओं की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कार्यक्रम को कोचिंग सेंटर से हटाकर बड़े हॉल में आयोजित करना पड़ा। खान सर ने बताया ‘विश्व रिकॉर्ड’ रक्षाबंधन समारोह के दौरान खान सर ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में राखी बंधवाना अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त का भी ध्यान रखा गया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक के समय को देखते हुए शुरुआती दौर में अपेक्षाकृत कम छात्राओं ने राखी बांधी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी। छात्राओं के लिए 156 तरह के व्यंजनों का भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी छात्राओं के आने की बात कही गई। दूर-दराज से पहुंचीं छात्राओं के सम्मान में खान सर की ओर से भोज का आयोजन किया गया। दावे के मुताबिक, भोज में करीब 156 तरह के व्यंजन परोसे गए। इसमें पिज्जा, गोलगप्पे समेत कई अलग-अलग तरह के पकवान शामिल थे। बड़े स्तर पर आयोजित इस भोज और समारोह ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles