Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में 11 घायल

दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में 11 घायल

प्रतिनिधि,भगवानपुर हाट.थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शनिवार को भूमि सर्वे के दौरान आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और घटना खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई.इस झड़प में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिवान रेफर किया गया है.घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तत्काल इलाज में जुट गए.घायलों एक पक्ष से मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती देवी, माया देवी, संतोषी देवी, रेखा देवी एवं शिवम कुमार घायल हैं.डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद तथा शत्रुधन प्रसाद को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अमीन और सर्वेकर्मी भूमि सर्वे के लिए गांव पहुंचे थे. इसी दौरान पुरखों की जमीन को अपने-अपने नाम से दर्ज कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. आरोप है कि शुक्रवार को भी एक पक्ष के पवन कुमार के साथ मारपीट की गई थी.एक पक्ष के तरफ से शनिवार को विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी, तभी दूसरे पक्ष द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवाया गया .इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है. गांव में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा लगातार गश्त की जा रही है. मामले में आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

The post दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में 11 घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles