Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के जोड़ापोखर में फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल:सीने में फंसी गोली, अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर विवाद की आशंका


धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी दो नंबर गली में शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। इस घटना में रिक्की सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीने में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब चार बजे अवैध लोहा कटिंग और वर्चस्व को लेकर हुए विवाद के कारण हुई। इसमें दो राउंड फायरिंग की गई। दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर गोली लगने के बाद परिजनों ने घायल रिक्की सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी उसके सीने में फंसी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच के दौरान मौके से गोली का एक खोखा और रोपवे का कटा हुआ तार बरामद किया है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस अवैध लोहा कटिंग और चोरी के पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। युवक के शोर मचाने पर चलाई गोली घायल रिक्की सिंह की पत्नी चंदा कौर ने आरोप लगाया है कि उनके पति सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। उसी दौरान कुछ युवक वहां मौजूद थे। पति द्वारा शोर मचाने पर आरोपियों ने गोली चला दी। उन्होंने हर्ष, गोपु और उनके अन्य साथियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब चार बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रोपवे के लोहे की कटाई और अवैध कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस लगातार छापेमारी व जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles