Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के डिप्टी मेयर बने अरुण चौहान:50 मतों से जीत की दर्ज, मेयर संजीव सिंह ने कहा- शहर के विकास को नई दिशा देना प्राथमिकता


धनबाद नगर निगम में बुधवार को डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ। इसमें वार्ड 7 के पार्षद अरुण चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 50 पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह को केवल 5 मत मिले। मतगणना के दौरान निगम परिसर में काफी उत्साह देखा गया। अरुण चौहान के समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे थे। मतपत्रों की गिनती पारदर्शी ढंग से की गई, जिसे एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था, ताकि सभी पार्षद और समर्थक पूरी प्रक्रिया को देख सकें। अब नगर निगम में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद अंतिम परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। इस जीत के साथ अरुण चौहान धनबाद नगर निगम के नए डिप्टी मेयर बन गए हैं। नई टीम के गठन के बाद अब नगर निगम में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सड़क व नाली की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रमुख लक्ष्य: मेयर शपथ ग्रहण के बाद मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने धनबाद शहर के विकास को नई दिशा देना अपनी प्राथमिकता बताया। मेयर ने कहा कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, जलापूर्ति को बेहतर बनाना और सड़क व नाली की समस्याओं का स्थायी समाधान करना उनके प्रमुख लक्ष्य होंगे। 8 लेन रोड पर बने गड्ढों के संबंध में मेयर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात पर मेयर ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है, जिससे आने वाले समय में धनबाद में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान: डिप्टी मेयर वहीं, डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनने के लिए वह सभी के प्रति आभारी हैं। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में सफाई, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और समग्र विकास के लिए काम किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles