Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के राजगंज में सड़क हादसा; 2 मरे:मरने वालों में एक घर का इकलौता बच्चा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर


धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के समीप एनएच-19 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पांडरपाला-रहमतगंज निवासी ओसामा और सैजान तबरेज के रूप में हुई है। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घर से बाइक से निकले थे दोनों युवक पुलिस के अनुसार, दोनों युवक वासेपुर के रहमतगंज इलाके के रहने वाले थे। बुधवार को दोनों बाइक से अपने घर से निकले थे। राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के पास एनएच-19 पर पहुंचने के दौरान उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने जानकारी जुटायी है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान करने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम हादसे की खबर पांडरपाला-रहमतगंज पहुंचते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। सैजान तबरेज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से पूरे रहमतगंज इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles