Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के हथिया तालाब में मिला अज्ञात शव:ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देखा, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस


धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेला टांड स्थित हथिया तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। रविवार देर रात तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी अमन कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का शव तालाब में फेंका गया है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि शव पानी में तैर रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद खुलेगा राज, जांच जारी मामले को लेकर एसआई लालजीत उरांव ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या कोई हादसा, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

Spread the love

Popular Articles