Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद परिसर कराया गया खाली, डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची मौके पर


धनबाद के मुख्य डाकघर को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। डाकघर प्रशासन को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें साइनाइड गैस बम से मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को दोपहर 1 बजे उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलते ही डाकघर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा दिया। डाकघर में मौजूद सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस, जिला प्रशासन और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और परिसर की सघन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्ट मास्टर राजीव कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सुबह 11 से 11:30 बजे के बीच प्राप्त हुआ था। ईमेल में लिखा था कि किसी व्यक्ति का अपमान किए जाने के कारण वह साइनाइड गैस बम से पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाएगा। इसके बाद तत्काल प्रशासन को सूचित किया गया और कार्यालय खाली करा दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी धनबाद कोर्ट परिसर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जो बाद में अफवाह साबित हुई थी। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले की पहचान, आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles