Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में कॉस्मेटिक दुकान में चोरी करते महिलाएं पकड़ाईं:सीसीटीवी फुटेज से पहचान, पुलिस गिरोह से संबंध की कर रही जांच


धनबाद के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान से हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का आखिरकार खुलासा हो गया। रविवार को दुकान संचालक और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते दो महिलाओं को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जाता है कि पिछले दो-तीन दिनों से दुकान से महंगे कॉस्मेटिक सामान गायब हो रहे थे, जिससे दुकानदार काफी परेशान था। बार-बार हो रही इस घटना के बाद उसने खुद ही जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध तरीके से सामान उठाते हुए नजर आईं, जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। दूसरी बार आते ही जाल में फंसीं महिलाएं रविवार को जैसे ही दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं, पहले से सतर्क दुकानदार और कर्मचारियों ने उन पर नजर बनाए रखी। कुछ देर बाद जब उन्होंने फिर से सामान चोरी करने की कोशिश की, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दुकान में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन कर्मचारियों ने संयम रखते हुए दोनों को काबू में रखा। इसके बाद तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। दुकानदार ने पहले की चोरी से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। संगठित गिरोह की आशंका, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों महिलाएं अकेले काम कर रही थीं या किसी संगठित चोरी गिरोह का हिस्सा हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शहर के अन्य बाजारों या दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं से इनका कोई संबंध तो नहीं है। स्थानीय दुकानदारों ने इस घटना के बाद राहत की सांस ली है। पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles