Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में गैस कटर सिलेंडर ब्लास्ट; दो मरे:मुनीडीह में आधी रात धमाके से मची अफरा-तफरी, गैस फैलने से दो की बिगड़ी हालत


धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार की आधी रात गैस कटर का सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय मौके पर 8 से 10 लोग मौजूद थे। अचानक हुए धमाके के बाद गैस तेजी से पूरे इलाके में फैलने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में दो मरे, दो का चल रहा इलाज घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान संजय यादव और मो अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मो अब्राहिम और मो इनामउद्दीन का इलाज अभी जारी है। उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। मृतक संजय यादव के परिजनों ने बताया कि वह रात में अपने दोस्त के साथ काम के लिए घर से निकले थे। देर रात करीब एक बजे घर लौटने पर उन्होंने सांस फूलने, खांसी और बेचैनी की शिकायत की। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। केवल इतना ही कह सके कि गैस सिलेंडर फट गया। जबरन काम कराने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी परिजनों के अनुसार, कुछ ही देर में संजय यादव की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, घायल मो इनामउद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें धमकी देकर जबरन काम कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद गैस तेजी से फैली, जिससे सांस लेने में भारी दिक्कत हुई। वह किसी तरह मौके से भाग निकले, लेकिन उसके बाद की घटनाएं उन्हें याद नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles