Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग:लोगों ने गाड़ी से बाहर कूदकर बचाई जान, सभी सुरक्षित; मात्र 8 महीने पहले ही खरीदा गया था वाहन


धनबाद जिले के निरसा में एनएच-19 पर एक चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना पुराने निरसा थाना से लगभग 100 मीटर दूर धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सड़क पर चल रही थी तभी उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय वाहन में 4 से 5 लोग सवार थे, जिन्होंने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखिए घटना से संबंधित तीन तस्वीरें मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश
घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पास में खड़ी एनएच मिक्सर मशीन की टंकी से पानी लाकर लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी तत्परता से आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि स्कॉर्पियो महज आठ महीने पहले खरीदी गई थी और कुछ दिन पहले ही उसकी सर्विसिंग कराई गई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया था, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles