Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश:बलियापुर में चार गिरफ्तार; 8 मोबाइल, आभूषण और दो बाइक बरामद


धनबाद के बलियापुर पुलिस ने चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आठ मोबाइल फोन, आभूषण और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई 28 जून की रात को हुई। बेलगड़िया में गश्त कर रहे सहायक अवर निरीक्षक इरफान को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, बेलगड़िया फेज-2 स्थित तीन तल्ला पानी टंकी के पीछे झाड़ी में कुछ युवक चोरी के सामान का बंटवारा कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चारों युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार निषाद, शहबाज अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, रोहित कुमार रजक और रवि बाउरी के रूप में हुई है। ये सभी बलियापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से आठ स्मार्टफोन, सोने जैसे पीले धातु से बने आभूषण (एक चेन, एक जोड़ा कान का टॉप्स, एक जोड़ा झुमका) और दो होंडा साइन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न इलाकों में चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बलियापुर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 110/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और उनकी पिछली वारदातों की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles