Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में ट्रकों की ओवरटेकिंग में पान बेचने वाला मरा:5 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, सड़क से उठाया गया शव, ट्रक जब्त, चालक हिरासत में


धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में मंगलवार रात दो ट्रकों के बीच ओवरटेकिंग के दौरान साइकिल सवार पान विक्रेता सुरेश चौरसिया की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब 11 घंटे तक लोग मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर सड़क पर जमे रहे। बुधवार को धनसार थाना परिसर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई। इसमें मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया और करीब 11 घंटे बाद शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। समझौते के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक की चपेट में आया सुरेश सुरेश चौरसिया दुहाटांड़ का रहने वाला था और पान बेचने का काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एफसीआई गोदाम की ओर से कई ट्रक मनईटांड़ होते हुए जोड़ाफाटक रोड की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक करने लगे। दोनों ट्रकों के बीच से गुजरने के दौरान सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। मुआवजे की मांग पर सड़क जाम हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। आक्रोश के दौरान तीन-चार अन्य ट्रकों के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। रातभर शव सड़क पर रखा रहा और बुधवार सुबह तक भी लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ता भृगुनाथ भगत ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा, एक आश्रित को नौकरी और एफसीआई गोदाम से ट्रकों की आवाजाही रोकने की मांग की थी। बाद में थाना परिसर में हुई बातचीत में पांच लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके बाद जाम हटाया गया और सड़क पर यातायात सामान्य हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles