Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़:लेवी वसूलने जा रहे थे 3 अपराधी, पुलिस को देख फायरिंग की; दो धराए, तीसरा फरार


भगोड़े प्रिंस खान के भाई गोपी खान के दो गुर्गे सोमवार की रात बरवाअड्डा में पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। जख्मी अपराधियों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार रात 11:15 बजे की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… लेवी वसूलने बरवड्‌डा की ओर जा रहे थे पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी खान के गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम अलर्ट थी। रात 11:15 बजे पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसपर बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली गश्ती टीम की गाड़ी के आगे के शीशे पर लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी और दोनों जख्मी होकर बाइक समेत मौके पर गिर पड़े। वहीं, तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं। जख्मी होने के बाद पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बताया। पुलिस ने तत्काल दोनों को मौके से उठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। प्रिंस के भाई बंटी का खास दोस्त है इरफान इरफान के बारे में बताया जा रहा है कि वह प्रिंस खान के भाई बंटी का खास दोस्त है। वासेपुर के नन्हे हत्याकांड में वह बंटी के साथ जेल गया था। उसके खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जेल से जमानत पर बाहर है। वहीं, पुटकी का नन्हे कुछ दिनों से इरफान के साथ सक्रिय था। पुलिस नन्हे का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने इलाके को सील किया, एफएसएल टीम करेगी जांच घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक रोड पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना रांची एफएसएल टीम को दी गई है। एफएसएल टीम मंगलवार सुबह पहुंचकर जांच करेगी। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। गोपी से फोन पर बात कर रहे थे अपराधी पुलिस को अपराधियों के पास से मिले मोबाइल में गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि बाइक से आने के दौरान इरफान मोबाइल पर गोपी से बात कर रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किससे और कितनी लेवी वसूलने की तैयारी थी तथा रकम कहां से लेनी थी। आशंका है कि गोपी मोबाइल पर अपराधियों को दिशा-निर्देश दे रहा था। जख्मी अपराधियों से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे। क्या कहते हैं एसएसपी गोपी खान के तीन गुर्गे लेवी वसूलने जा रहे थे। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस अलर्ट थी। बाइक से आ रहे अपराधियों को गश्ती टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पता चलेगा कि अपराधी किससे लेवी वसूलने जा रहे थे।-प्रभात कुमार, एसएसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles