Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, घायल की मौत:8 लेन रोड के पास निजी होटल में देर रात हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई मारपीट में झरिया निवासी अभिजीत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ अशर्फी अस्पताल के सामने स्थित होटल में पार्टी मनाने गए थे। देर रात दोस्तों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बढ़ गया। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने बाहर से कुछ युवकों को बुला लिया था। रात करीब दो से तीन बजे के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई, जिसमें अभिजीत सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है। घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल हुआ बांस भी जब्त किया गया है। घटना के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles