Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बेटे ने की पिता की हत्या:शराब पीने के बाद विवाद में कुल्हाड़ी से किया वार, आरोपी गिरफ्तार; आए दिन होता था विवाद


धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में शराब के नशे में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां 40 वर्षीय बेटे कालीपद सोरेन ने अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में बेटे ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कालीपद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles