Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धावा टीम ने रौटा से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया

पूर्णिया. सोमवार को पूर्णिया जिला के बैसा प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत रौटा बाजार में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में धावादल टीम द्वारा बाल श्रम विमुक्ति के लिए सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया. टीम का नेतृत्व आदित्य आकाश, श्रप्रप, अमौर प्रभारी बैसा, पूर्णिया के द्वारा किया गया. टीम में शामिल विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों अमरनाथ यादव, श्रप्रपदा.,डगरूआ, प्रशांत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बायसी, शुभम प्रियदर्शी, श्रप्रपदा., कसबा एवं अन्य सहयोगी के रूप में प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य शेखर तीर्की, अवधेश एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल के सहयोग से रौटा बाजार के होटल में कार्यरत 02 एवं किराना दुकान से 01 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए विमुक्त कराया गया. इसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया. दोषी नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 (बीस हजार से पचास हजार तक ) का जुर्माना की वसूली की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी श्रम अधीक्षक पूर्णिया जगन्नाथ पासवान द्वारा दी गयी.

The post धावा टीम ने रौटा से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles