Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धोनी के शहर में क्रिकेट का रोमांच:ओस-बारिश का असर, पहले गेंदबाजी चुन सकती है टॉस विजेता टीम


महेंद्र सिंह धोनी के शहर में टीम इंडिया गुरुवार को सीरीज में 2-0 की बढ़त के लिए उतरेगी। जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी-20 शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। झारखंड टीम के कप्तान इशान किशन और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे। रांची में रात के समय नमी बढ़ने से मैदान पर ओस आ सकती है। ओस ज्यादा रही तो दूसरी पारी में स्पिनरों को गेंद पकड़ने में परेशानी होगी। इससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैच से एक दिन पहले 8 अक्टूबर को दोनों टीमें जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। वेस्टइंडीज दोपहर 1:30 बजे और भारतीय टीम शाम 5 बजे नेट्स पर उतरेगी। दोनों को करीब तीन-तीन घंटे का अभ्यास स्लॉट दिया गया है। इससे पहले बुधवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी शाम करीब 3:30 बजे एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रांची पहुंचे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रवाना हो गए। मैच के समय बूंदाबांदी संभव: मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में दोपहर 3 से 4 बजे मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान स्टेडियम में प्रवेश के लिए लाइन में लगे दर्शकों को परेशानी हो सकती है। शाम 7 बजे के बाद (मैच के दौरान) बारिश की संभावना कम है, लेकिन बूंदाबांदी हो सकती है। 8 अक्टूबर को भी पूरे दिन बारिश और गर्जन की संभावना है। जेएससीए में भारत ने 3 मैच जीते; एक में हार, सर्वोच्च स्कोर 196 रन
रांची में भारत ने अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। इनमें 3 में जीत मिली है और एक में हार। भारत ने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया है, जबकि जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। जेएससीए स्टेडियम में भारत का सर्वोच्च टी-20 स्कोर 196/6 है, जो उसने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 155/3 का लक्ष्य 17.2 ओवर में हासिल किया था। वहीं 2023 में न्यूजीलैंड ने 176/6 बनाकर भारत को 155/9 पर रोक दिया था। यानी यहां बड़े स्कोर की संभावना रहती है, लेकिन पिच गेंदबाजों को भी मैच में बनाए रखती है। हाजीपुर-हाजीपुर… सुन फैन के पास पहुंचे इशान, ऑटोग्राफ दिया
खिलाड़ियों के होटल पहुंचने के दौरान खास नजारा देखने को मिला। हाजीपुर निवासी विशाल कुमार होटल के बाहर खड़े थे और इशान को देखकर ‘हाजीपुर-हाजीपुर’ पुकार रहे थे। इशान का भी हाजीपुर से कनेक्शन है। हाजीपुर की आवाज सुनते ही वे विशाल के पास पहुंचे। विशाल ने बताया कि आज (बुधवार) को उनका जन्मदिन है। इशान ने जन्मदिन के दिन ऑटोग्राफ देकर उनका दिन यादगार बना दिया। इशान से कल बड़ी पारी की उम्मीद
झारखंड के धाकड़ बल्लेबाज इशान किशन से इस बार प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक जेएससीए में टी-20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड बड़ा नहीं है। उन्होंने 27 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां एकमात्र टी-20 खेला था। 5 गेंद पर 14 रन बनाए थे। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles